प्रतापगढ़ @ पत्रिका. नीमच रोड स्थित एपीसी महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने श्रेष्ठतम प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. संजय गील ने बताया कि गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय बांसवाड़ा द्वारा आयोज्य सप्तम दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति एवं राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के राष्ट्रीय सचिव अतुल कोठारी, कुलपति प्रोफेसर केशवसिंह ठाकुर द्वारा एपीसी कॉलेज की छात्रा अक्षिता राव को बीबीए संकाय में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित किया। प्रगति संस्थान अध्यक्ष पिंकेश कुमार जैन ने बताया कि एपीसी महाविद्यालय एनसीटीई एवं एआइसीटीई देहली से अनुमोदित एवं गोविन्द गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय से सम्बद्ता प्राप्त है। यहां एपीसी में विविध पाठ्यक्रमों में बीए, बीएससी, बीबीए, बीसीए, पीजीडीसीए, एमए, एम. कॉम एवं शिक्षा संकाय आदि पाठ्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है।
0

You may also like

गीतों की प्रस्तुति द्वारा मोहम्मद रफी को दी श्रद्धांजलि
डिजिटल साक्षरता एवं साइबर जागरूकता संबंधी कार्यशाला आयोजित
जिला स्तरीय आयोजन कॉलेज में जॉब फेयर लगाया 35 युवाओं का प्रारंभिक चयन

apcpratap

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *