अंतिम सप्ताह में होगा जिला स्तरीय आयोजन कॉलेज में जॉब फेयर लगाया 35 युवाओं का प्रारंभिक चयन पत्रिका न्यूज नेटवर्क patrika.com प्रतापगढ़. नीमच रोड स्थित एपीसी महाविद्यालय में योजना मंच के तत्वावधान में जॉब फेयर लगाया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय गील ने बताया कि पूर्व विद्यार्थियों सहित अन्य योग्य अभ्यर्थियों ने भाग लिया। बैंकिंग और फाइनेंस क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों ने रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए। जॉब फेयर के प्रथम चरण में एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, मुथूट फाइनेंस, फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस, एसआईएस सर्विस, स्वतंत्र फाइनेंस, कमला फाइनेंस, फ्यूजन लिमिटेड, यूथ एलिट, शालिन जॉब, अन्नपूर्णा माइक्रो फाइनेंस और बजाज आलियांज कंपनियों ने चयन प्रक्रिया आयोजित की। प्लेसमेंट प्रभारी बी.एल. आंजना ने बताया कि जुलाई के अंतिम सप्ताह में जिला स्तरीय मेगा जॉब फेयर लगाया जाएगा।
0

You may also like

डिजिटल साक्षरता एवं साइबर जागरूकता संबंधी कार्यशाला आयोजित
शहीद दिवस के उपलक्ष में हुए विविध आयोजन
सर्वोच्च अंक पर किया सम्मानित दीक्षांत समारोह में एपीसी कॉलेज ने बढ़ाया कांठल का मान

apcpratap

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *