प्रतापगढ़ (अमित कुमार चेचानी)। नीमच रोड स्थित एपीसी महाविद्यालय में शारदीय नवरात्रि की महानवमी के न पावन अवसर पर श्रद्धा, भक्ति एवं न धार्मिक उल्लास के साथ सामूहिक क कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित ए किया गया। प्राचार्य डॉ. संजय गील क ने बताया की महाविद्यालय में नों संचालित सांस्कृतिक साहित्यिक वा प्रकोष्ठ के तत्वाधान में आयोजित र इस कार्यक्रम में में कन्याओं को माँ डों दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों के रूप में ही पूजकर उनका तिलक किया गया न तथा विधि-विधान से पूजन कर क भोजन कराया गया। इस अवसर पर में उपस्थित गणमान्यजन एवं * विद्यार्थियों ने कन्याओं का आशीर्वाद ग प्राप्त किया और समाज में सुख, शांति, ८ समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना र की। कार्यक्रम में उपस्थित गोविन्द गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय, न बांसवाड़ा के अकादमिक सलाहकार प्रोफेसर महिपाल सिंह राव ने महानवमी के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कन्या पूजन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि नारी सम्मान, सामाजिक सद्भाव और मानवीय संवेदनाओं का संदेश है। उन्होंने कहा कि समाज में बालिकाओं को शिक्षा, सुरक्षा, समान अवसर एवं सम्मान प्रदान करना हम सभी का दायित्व है। ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक विचारों का संचार करते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रगति संस्थान निदेशक पिंकेश जैन पोरवाल ने सभी श्रद्धालुओं को महानवमी की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि माँ दुर्गा की आराधना हमें शक्ति, साहस, सेवा और परोपकार की प्रेरणा देती है। कन्याओं का सम्मान करना और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रयास करना ही सच्चे अर्थों में देवी उपार है। उन्होंने कामना की कि माँ दु की कृपा से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति, सद्भाव एवं खुशहाली बनी रहे तथा प्रत्येक परिवार का जीवन मंगलमय हो। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक रूप से विश्व शांति, जनकल्याण और सर्वसमाज की समृद्धि की प्रार्थना करते हुए उपस्थित विद्यार्थियों को बेटी बचाओं बेटी पढाओं की शपथ दिलवाई गई ।