विद्यार्थियों में ईमानदारी, पारदर्शिता, भ्रष्टाचार के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए नीमच रोड स्थित एपीसी महाविद्यालय में आयकर विभाग के सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत प्रतियोगिताएं हुईं। विद्यार्थियों ने पोस्टर, निबंध, वाद-विवाद के जरिए सतर्कता, नैतिक मूल्यों का संदेश दिया। प्राचार्य डॉ. संजय गील ने बताया, योजना मंच और आयकर विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम मनीषा चंद्रा, संभागीय मुख्य आयकर आयुक्त, भेरा राम तंबोली, अपर आयकर आयुक्त, उदयपुर के निर्देशानुसार हुआ। अध्यक्षता आयकर अधिकारी ओम प्रकाश बुनकर ने की। उन्होंने कहा, सतर्कता जागरूकता का उद्देश्य ईमानदारी, सतर्कता जागरुकता अभियान 2026 आयकर विभाग पारदर्शिता, जवाबदेही की भावना मजबूत करना है। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। विद्यार्थियों को व्यक्तिगत, सामाजिक जीवन में सतर्कता, ईमानदारी, पारदर्शिता अपनाने की शपथ दिलाई गई। आयकर विभाग के निरीक्षक संतोष सैनी, सुदेश कुमार, कर सलाहकार अनिल करणपुरिया, ललित मीणा, संकाय सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. रत्नेश करणपुरिया ने किया।
0

You may also like

महानवमी पर सामूहिक कन्या पूजन कर की जनकल्याण की कामना
युवावस्था जीवन में सफलता की मजबूत नींव का महत्वपूर्ण अवसर : राव
गीतों की प्रस्तुति द्वारा मोहम्मद रफी को दी श्रद्धांजलि

apcpratap