एपीसी महाविद्यालय में फ्रेशर्स डे एवं इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित समृद्ध राजस्थान प्रतापगढ़. एपीसी महाविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, अनुशासन, संस्कारों तथा उपलब्ध अवसरों से परिचित कराने के उद्देश्य से विद्यार्थी प्रकोष्ठ के तत्वावधान में फ्रेशर्स डे एवं इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्राचार्य डॉ. संजय गील ने बताया की कार्यक्रम का शुभारंभ गोविन्द गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय, बांसवाड़ा के अकादमिक सलाहकार प्रो. महिपाल सिंह राव एवं प्रगति संस्थान निदेशक पिंकेश जैन पोरवाल, नर्सिंग कॉलेज प्राचार्य राजन जोशी द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ । इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रो. महिपाल सिंह राव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय जीवन केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, ज्ञान अर्जन और जीवन में सफलता की मजबूत नींव रखने का महत्वपूर्ण अवसर है। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य निर्धारित कर नियमित अध्ययन, अनुशासन, सकारात्मक सोच और निरंतर परिश्रम के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक युग में केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि व्यावहारिक कौशल, तकनीकी दक्षता, संवाद क्षमता और नवाचार की भावना भी आवश्यक है। प्रगति संस्थान के निदेशक पिंकेश जैन पोरवाल ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सफलता उन्हीं को मिलती है, जो अवसरों को पहचानकर उन्हें अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प से उपलब्धियों में बदलते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में सीखी गई अच्छी आदतें, समय का सदुपयोग, आत्मविश्वास और सकारात्मक दृष्टिकोण भविष्य की दिशा तय करते हैं। विद्यार्थियों को असफलताओं से घबराने के बजाय उनसे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। प्राचार्य डॉ. संजय गील ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि महाविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, व्यावहारिक ज्ञान एवं रोजगारोन्मुखी कौशल से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम के दौरान नवागंतुक विद्यार्थियों का अभिनंदन किया गया । इस अवसर पर विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता एवं सहभागिता को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर शिखा शर्मा, सी.पी. चौहान, डॉ. रत्नेश जैन, डॉ. मीनाक्षी शर्मा, रोहित मूंदड़ा, सुनीता बारेसा, रणजीत लबाना, पंकज शर्मा, शरदेन्दु शर्मा, बी.एल. अंजना नवीन ग्वाला,अजित सिंह राठोड, सुधा आचार्य लक्की सिसोदिया, सरोज राठोड, लीना शर्मा, धर्मेन्द्र कुमावत,राघव गाँधी , गोकुल गोस्वामी, उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम संयोजन कृष्णकांत राठौर एवं टीना मेघवाल ने किया
0

You may also like

महानवमी पर सामूहिक कन्या पूजन कर की जनकल्याण की कामना
गीतों की प्रस्तुति द्वारा मोहम्मद रफी को दी श्रद्धांजलि
डिजिटल साक्षरता एवं साइबर जागरूकता संबंधी कार्यशाला आयोजित

apcpratap