प्रतापगढ़ 3 अगस्त। नीमच रोड स्थित एपीसी महाविद्यालय में पार्श्वगायक मोहम्मद रफी को श्रद्धांजलि दी गयी। प्राचार्य डॉ संजय गील ने बताया कि महाविद्यालय द्वारा संचालित सांस्कृतिक साहित्यिक परिषद् के तत्वावधान में सदी के महान कलाकार मोहम्मद रफी को श्रद्धांजलि प्रदान की गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ एफइ एस के जिला समन्वयक महिपाल सिंह सिसोदिया, समाजसेवी राकेश सोनी एवं अन्य के द्वारा रफी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हुआ। इस अवसर पर राकेश सोनी ने मोहम्मद रफी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उन्हें भारतीय उपमहाद्वीप के सबसे महान और सबसे प्रभावशाली गायकों में से एक बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महिपाल सिंह सिसोदिया बताया की रफी की आवाज में अदम्य जोश, राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव और वतन पर सब कुछ न्योछावर कर देने का जो जज्बा दिखाई देता है, वैसा किसी दूसरे गायक में कम ही दिखाई पड़ता है। यही कारण है कि देशभक्ति भरे अधिकांश गानों में रफी की आवाज ही पहली प्राथमिकता थी। श्रद्धांजलि के इस कार्यक्रम में एक से बढ़कर गीतों की प्रस्तुतियां दी गयी, जिसमे मुकेश पंवार ने कहानियां सुनाती है, डॉ. संजय गील ने पर्दा है पर्दा, मैं जिंदगी का साथ निभाता, राकेश सोनी ने छू लेने दो नाजुक होठों को, ये वादियाँ ये फिजाए , गोपाल हिंडोल दोनों ने किया था प्यार मगर, राजेश कदम ने मैंने पूछा चाँद से ,ललित सोलंकी ने चाहूँगा मैं तुझे साँझ सबेरे , अमन छोरियाँ अकेले हैं चले आओ और महिपाल सिंह ने दीवाना हुआ बादल गीत प्रस्तुत किया। अंत में परिषद् द्वारा व्यसन मुक्ति और पर्यावरण जागरूकता की शपथ दिलवायी गयी। इस अवसर पर शिखा शर्मा, सी.पी. चौहान, डॉ. रत्नेश जैन, डॉ. मीनाक्षी शर्मा, रोहित मूंदड़ा, सुनीता बारेसा, शिवप्रकाश मित्तल, रणजीत लबाना, अजित सिंह राठौड़, पंकज शर्मा, शरदेन्दु शर्मा, बी.एल. अंजना, नवीन ग्वाला, सुधा आचार्य, चेतना बैरागी, लक्की सिसोदिया, सरोज राठौड़, लता राठौड़, लीना शर्मा, टी. आर. रैदास, धर्मेन्द्र कुमावत, कँवर लाल गायरी, निरंजन वैष्णव, दिनेश दोषी, गोकुल गोस्वामी, गौरव जैन, विदित साल्वी, पद्मा लोहार, कांता मीणा सहित सभी संकाय सदस्य उपस्थत रहे, जबकि कार्यक्रम संयोजन डॉ. राजेश कदम ने किया।
0

You may also like

डिजिटल साक्षरता एवं साइबर जागरूकता संबंधी कार्यशाला आयोजित
जिला स्तरीय आयोजन कॉलेज में जॉब फेयर लगाया 35 युवाओं का प्रारंभिक चयन
शहीद दिवस के उपलक्ष में हुए विविध आयोजन

apcpratap