शहीद दिवस के उपलक्ष में हुए विविध आयोजन युवा संदेश रैली निकाल दिया देशभक्ति एवं नशामुक्त समाज का संदेश दैनिक सच मीडिया प्रतापगढ़। नीमच रोड स्थित एपीसी महाविद्यालय में शहीद दिवस के उपलक्ष में विविध आयोजन हुए प्राचार्य डॉ. संजय गील ने बताया कि महाविद्यालय में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना एवं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के मेरा युवा भारत चितौडगढ़ इकाई के संयुक्त तत्वाधान में भारत के युवा स्वतंत्रता सेनानियों शहीद भगत सिंह , शहीद शिवराम राजगुरु और शहीद सुखदेव कि प्रतिमा के समक्ष श्रद्धांजलि अर्पित कर, राष्ट्रव्यापी पदयात्रा का शुभारम्भहुआ। बतौर मुख्य वक्ता प्राचार्य डॉ. संजय गील ने ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा की हर वर्ष, शहीद दिवस इस बात की सशक्त स्मृति प्रदान करता है कि भारत की आजादी बलिदान और साहस के बल पर अर्जित की गई । यह इस विचार को पुष्ट करता है कि आजादी महज विरासत में नहीं मिलती, बल्कि निरंतर सामूहिक प्रयासों से इसे मजबूत और संरक्षित भी किया जाना चाहिए। इसी संदर्भ में, शहीद दिवस पदयात्रा युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने ओर स्मरण को कार्य के रूप में परिणत करने का प्रयास करती है। मेरा युवा भारत के संयोजक मनीष टेलर ने कहा कि दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक के रूप में भारत की जनसांख्यिकीय शक्ति को देखते हुए, इस पहल का उद्देश्य युवाओं की ऊर्जा, आदर्शवाद और आकांक्षाओं को जिम्मेदार नागरिकता की ओर निर्देशित करना है। ‘मेरा COLLEGE, PRATAPGARH भारत, मेरी जिम्मेदारी’ की थीम अतीत के बलिदानों का सम्मान करने से लेकर भविष्य के कर्तव्यों को स्वीकार करने तक के बदलाव को दर्शाती है। साथ ही सामूहिक श्रमदान कर समाजजनों का अभिनन्दन भी किया गया। साथ ही स्वछता अभियान का सन्देश एवं सामूहिक हस्ताक्षर अभियान द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता कि आवश्यक जानकारी पुलिस विभाग केसहायक निरीक्षक दीपक कुमार शर्मा द्वारा प्रदान की गई। प्रतापगढ़ के मुख्य मार्गों से गुजरी सन्देश यात्रा के अवसर पर देवराज साहू, मनीष साहू, सीपी चौहान, सुधा शर्मा, पूजा टांक रणजीत लबाना, सरोज राठौर, लता राठौर, रत्नेश करनपुरिया, पंकज शर्मा, शरदेन्दु शर्मा, डॉ. मिनाक्षी शर्मा सहित समस्त संकाय सदस्य उपस्थित रहे ।
0

You may also like

गीतों की प्रस्तुति द्वारा मोहम्मद रफी को दी श्रद्धांजलि
डिजिटल साक्षरता एवं साइबर जागरूकता संबंधी कार्यशाला आयोजित
जिला स्तरीय आयोजन कॉलेज में जॉब फेयर लगाया 35 युवाओं का प्रारंभिक चयन

apcpratap

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *